सोमवार, 25 मार्च 2013

ग़ज़ल(बात अपने दिल की)



ग़ज़ल(बात अपने दिल की)

सोचकर हैरान हैं  हम , क्या हमें अब हो गया है
चैन अब दिल को नहीं है ,नींद क्यों  आती नहीं है

बादियों में भी गये  हम ,शायद आ जाये सुकून
याद उनकी अब हमारे दिल से क्यों  जाती नहीं है

हाल क्या है आज अपना ,कुछ खबर हमको नहीं है 
देखकर मेरी ये हालत  , तरस क्यों खाती नहीं है

हाल क्या है आज उनका ,क्या याद उनको है हमारी 
किस तरह कैसे कहें हम  ,मिलती हमें पाती नहीं है  

चार पल की जिंदगी लग रही सदियों की माफ़िक 
चार पल की जिंदगी क्यों  बीत अब जाती नहीं है

किस तरह कह दे मदन जो बात उन तक पहुंच जाये
बात अपने दिल की क्यों  अब लिखी जाती नहीं है

ग़ज़ल :
मदन मोहन सक्सेना 


शुक्रवार, 8 मार्च 2013

ग़ज़ल(अपने दिल की दास्ताँ )






ग़ज़ल(अपने दिल की दास्ताँ )


मिली दौलत ,मिली शोहरत,मिला है मान उसको क्यों 
मौका जानकर अपनी जो बात बदल जाता है .


किसी का दर्द पाने की तमन्ना जब कभी उपजे 
जीने का नजरिया फिर उसका बदल जाता है  ..

चेहरे की हकीकत को समझ जाओ तो अच्छा है
तन्हाई के आलम में ये अक्सर बदल जाता है ...


किसको दोस्त माने हम और किसको गैर कह दें हम 
जरुरत पर सभी का जब हुलिया बदल जाता है ....

दिल भी यार पागल है ना जाने दीन दुनिया को 
किसी पत्थर की मूरत पर अक्सर मचल जाता है .....

क्या बताएं आपको हम अपने दिल की दास्ताँ 
जितना दर्द मिलता है ये उतना संभल जाता है ......



ग़ज़ल प्रस्तुति :
मदन मोहन सक्सेना